दिल में उठा तूफान
प्रेम लहरों ने दी है दिल में दस्तक
क्षितिज पर दिलबर की यादों का पहरा है
मैंने ओढ़ ली प्रेम की सतरंगी चूनरिया
दिल के आसमां पर इंद्रधनुषी प्रेम रंग सुनहरा है
दिल में उठा तूफान कब ठहरा है
दिल की गहराई में और भी गहरा गहरा है
गहरा गहरा है।।
सनम के दीदार की खातिर
लगता है चांद भी आसमां से आज धरा पर उतरा है
सिमट गया हूं मैं भी छुईमुई सा
प्रेम की किरणों संग दिल में हुआ नया सवेरा है
दिल में उठा तूफान कब ठहरा है
दिल की गहराई में और भी गहरा गहरा है
गहरा गहरा है।।
प्रेम धुन में मचला मन
गुनगुना रहा प्यार के गीत मन का भंवरा है
महक रहा है तन बदन
महबूबा के केशों में जड़ा सुगंधित कस्तूरी गजरा है
दिल में उठा तूफान कब ठहरा है
दिल की गहराई में और भी गहरा गहरा है
गहरा गहरा है।।
उमड़ रहा है तूफान सीने में
कजरारे नयन कोमल कपोल वो हूर परी दिल की अप्सरा है
कहो कैसे बताएं जनाब
दिल में उठा जज़्बातों का उफान रग रग में पसरा है
बता ए पिंटू दिल में उठा तूफान कब ठहरा है
दिल की गहराई में और भी गहरा गहरा है
गहरा गहरा है।।
पिंटू कुमावत'श्याम दिवाना'🙏🙏💐💐
Comments
Post a Comment